Crime News

सुल्तानपुर : सरकारी प्रिंसिपल और उनकी पत्नी स्कूल परिसर में खून से सने मिले

सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव उनके निजी स्कूल परिसर में खून से सने मिले हैं। उन पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। वारदात का पता मंगलवार सुबह 6 बजे चला, जब स्कूल ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने पहुंचा।

प्रिंसिपल मुकेश सिंह (45) ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी थे। इस बार भी वह शिक्षक संघ चुनाव लड़ रहे थे। वोटिंग 30 सितंबर को होनी थी, लेकिन 2 दिन पहले यानी 28 सितंबर को चुनाव टल गया। घटना जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डडिया गांव की है।

प्रिंसिपल की पत्नी विनीता (43) निजी स्कूल चलाती थीं। उन्होंने पिछला जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा था। स्कूल से 1 किमी दूर उनका पैतृक घर है। प्रिंसिपल खनुहट के कंपोजिट विद्यालय में तैनात थे। वारदात की सूचना पर SP विनीत जायसवाल और सीओ कादीपुर विनय गौतम फोर्स के साथ पहुंचे। कुंभी डडिया गांव में मुकेश सिंह का पैतृक आवास है। पत्नी विनीता सिंह के साथ वह रहते थे। दोनों का इकलौता बेटा अभ्यदुय (20) दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है। विनीता गांव में ही घर से 1 किमी दूर मनरागी इंटर कॉलेज चलाती थीं। स्कूल में 17 शिक्षक और कर्मचारियों का स्टॉफ है। स्कूल में 550 बच्चे पढ़ाई करते हैं।

गांव वालों ने बताया कि मुकेश और विनीता स्कूल परिसर के एक हिस्से में रहकर पैतृक आवास की देखरेख करते थे। मंगलवार सुबह करीब 6 बजकर 10 मिनट पर बस ड्राइवर और टीचर राकेश यादव चाबी लेने पहुंचा था। ऑफिस की तरफ जाते समय उसने कमरे में विनीता का शव पड़ा देखा। पास में खून से सना फावड़ा पड़ा था। ड्राइवर ने काम करने वाली सरिता और अपने दोस्त को जानकारी दी। आगे जाकर देखा तो विनीता के शव से 150 मीटर दूर मुकेश का शव पड़ा था।

घटना की सूचना पर एसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। मौके की जांच के बाद स्कूल परिसर में कुल्हाड़ी और चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस ने बेटे और भाइयों को वारदात की सूचना दे दी है। बेटा दिल्ली से सुल्तानपुर के लिए रवाना हो चुका है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। स्कूल स्टाफ और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मुकेश पहले शिक्षामित्र थे। 2009 में वो सहायक अध्यापक बने और 2013 से लगातार मोतिगरपुर में शिक्षक संघ अध्यक्ष हैं। पत्नी विनीता सिंह ने 2002 में गांव में मनराजी शिक्षण संस्थान खोला था। मुकेश पहले शिक्षामित्र थे। 2009 में वो सहायक अध्यापक बने और 2013 से लगातार मोतिगरपुर में शिक्षक संघ अध्यक्ष हैं। पत्नी विनीता सिंह ने 2002 में गांव में मनराजी शिक्षण संस्थान खोला था।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *