Crime News

शादी की रात दूल्हा-दुल्हन की लाश मिली

सिद्धार्थनगर में शादी की रात दूल्हा-दुल्हन की कमरे में लाश मिली है। पत्नी की लाश लाल जोड़े में फर्श पर पड़ी थी, जबकि पति का शव पत्नी की साड़ी से लटका मिला। पुलिस को शक है कि रात में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर खुद जान दे दी।

मंगलवार सुबह 7 बजे तक बहू सोकर नहीं उठी तो उसकी मौसी जगाने पहुंची। बाहर से आवाज लगाने पर दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया। दरवाजा खटखटाया तो वह खुल गया। अंदर दोनों की लाशें पड़ी थीं। यह देखकर वह चीख पड़ी। आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे और दूल्हे के शव को फंदे से उतारा।

21 सितंबर यानी सोमवार को देशराज चौहान (24) और अनीता चौहान (22) ने मंदिर में शादी की थी। कल ही बहुभोज का कार्यक्रम था। रात 11 बजे तक कार्यक्रम चला। दूल्हा-दुल्हन ने भी डीजे पर डांस किया था। पूरा मामला जिलामुख्यालय से 30 किमी दूर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

देशराज चौहान जनियाजोत गांव का रहने वाला था, जबकि अनीता कड़जहवा गांव की रहने वाली थी। दोनों के घरों की दूरी 15 किमी है। 3 महीने पहले घरवालों ने दोनों की शादी तय की थी। शादी की तारीख मई 2027 रखी गई थी। जुलाई में दोनों की इंगेजमेंट हुई।

इसके बाद देशराज दिल्ली चला गया। वहां वह पानीपुरी की दुकान पर काम करता था। इस दौरान दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। 15 दिन पहले देशराज दिल्ली से घर लौटा। इसी दौरान अनीता भी उसके घर आ गई। इसके बाद दोनों परिवारों ने शादी कराने का फैसला लिया।21 सितंबर को दोपहर 2 बजे बांसी के टेकधर बाबा मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए। परिवारों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। शादी के बाद देशराज पत्नी अनीता को लेकर घर पहुंचा। शाम को नाते-रिश्तेदारों और पट्टीदारों के लिए बहुभोज हुआ। कार्यक्रम रात 11 बजे तक चला। इसके बाद परिवार के लोग सोने चले गए। देशराज और अनीता भी अपने कमरे में चले गए।

पिता मुकेश ने बताया- मंगलवार सुबह 7 बजे देशराज की मौसी मीनाक्षी बहू को जगाने पहुंची। थोड़ी देर बाद उनके चिल्लाने की आवाज आई। हम लोग दौड़कर पहुंचे तो बहू और बेटे की लाश पड़ी थी। रात में क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।दूल्हे के पिता मुकेश चौहान और मां ममता हैं। मुकेश दिल्ली में सब्जी बेचते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से घर पर थे। देशराज का एक छोटा भाई अरुण और छोटी बहन कुच्ची है। परिवार दो मंजिला मकान में रहता है। लड़की के पिता पंचराम खेती-किसानी करते हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *