JOBS

SSC CHSL : भर्ती, 12वीं पास के लिए गोल्डेन चांस

SSC CHSL 2026 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन, यानी SSC CHSL 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आयोग ने लगभग 2536 संभावित रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 है. जबकि ऑनलाइन शुल्क भुगतान की समय सीमा 8 अक्टूबर 2026 को रात 11 बजे तक है. आवेदन सुधार विंडो 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी.

इस भर्ती अभियान के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में ग्रुप सी के पदों को भरा जाएगा. जिनमें लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक, डेटा एंट्री ऑपरेटर और DEO ग्रेड ए शामिल हैं.

SSC CHSL 2026 : शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. वे LDC, JSA और सामान्य DEO/DEO ग्रेड ‘A’ पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. विशिष्ट विभागों में कुछ DEO और DEO ग्रेड ‘A’ पदों के लिए, उम्मीदवारों का गणित विषय के साथ विज्ञान स्ट्रीम में कक्षा XII पास होना आवश्यक है. उम्र सीमा की बात करें तो 1 अगस्त 2026 को आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है. उम्मीदवारों का जन्म 2 अगस्त 1999 और 1 अगस्त 2008 के बीच हुआ होना चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार योग्य आरक्षित-श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट लागू है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *