Dailynews

CJI बोले- मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन से पहले सख्ती पर सरकार को फटकार

कॉकरोच जनता पार्टी के शनिवार को होने वाले प्रदर्शन को लेकर ज्यादा सख्ती पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई।

CJI सूर्यकांत ने कहा- आपको कुछ चीजों को रोकना ही होगा। उन्हें रोकने के लिए सिर्फ उतनी ही कार्रवाई करें जितनी जरूरी हो।

लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल करें। इस बात का हमेशा ध्यान रखा जाना चाहिए।

दरअसल CJP के कल होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। वहीं नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें कल कैंसिल रहेंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द कर दिया है।

दिल्ली पुलिस की जॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद ने कहा कि दिल्ली में होने वाले CJP प्रदर्शन को पुलिस की मंजूरी नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि मेट्रो की आवाजाही पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जा सकती। अधिकारियों को मेट्रो और अन्य ट्रेनों की आवाजाही इस तरह नियंत्रित करने पर विचार करना होगा कि आम लोगों को परेशानी न हो। इस फैसले की जानकारी दी जाए और शहर में यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी से बचाने के लिए एडवाइजरी अखबारों और वेबसाइटों पर भी प्रकाशित की जाए। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि वह 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले CJP के प्रदर्शन में अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। उन्होंने देशभर के लोगों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की।

जंतर-मंतर पर CJP के बड़े प्रदर्शन से एक दिन पहले शुक्रवार को ‘लाल हट जनता पार्टी’ से जुड़े लोगों ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर कथित हमले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल की निंदा की।

प्रदर्शनकारियों ने जनपथ पर प्रदर्शन किया। संगठन के प्रतिनिधि अयान भटनागर ने कहा, अगर कोई बाहरी व्यक्ति को भी गाली देता है तो हम उसे रोकते हैं। प्रधानमंत्री हमारे अपने परिवार का हिस्सा हैं और उनके खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार्य नहीं है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *