Business

GST Collection : सरकारी खजाने में धनवर्षा

दिल्‍ली. त्योहारी सीजन से ठीक पहले सरकारी खजाने में खूब धनवर्षा हुई है. सितंबर, 2026 में वस्तु एवं सेवा कर संग्रह (GST Collection) सालाना आधार 14.7 फीसदी बढ़कर 2.03 लाख करोड़ हो गया. आयात से मिलने वाले कर में भारी तेजी और मजबूत घरेलू खपत के दम पर यह कलेक्‍शन हुआ है.

सितंबर, 2026 में घरेलू गतिविधियों से GST कलेक्शन 10.1% बढ़कर करीब 1.38 लाख करोड़ रुपये हो गया. वहीं, आयात से मिलने वाला जीएसटी राजस्व 26% बढ़कर 65,525 करोड़ रुपये रहा. पिछले महीने GST रिफंड में थोड़ी कमी आई और कुल 27,001 करोड़ रुपये का रिफंड दिया गया. यह सितंबर, 2025 के मुकाबले 3% कम है. रिफंड की रकम घटाने के बाद सितंबर में सरकार का नेट GST कलेक्शन 18.1% बढ़कर 1.76 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा. अगर अप्रैल से सितंबर यानी वित्त वर्ष की पहली छमाही की बात करें, तो इस दौरान सकल GST कलेक्शन 11.6% बढ़कर 12.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया. वहीं, इस अवधि में कुल जीएसटी संग्रह 10.4% बढ़कर 10.66 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा.
अगस्त 2026 में जीएसटी कलेक्‍शन 2 लाख करोड़ रुपए रहा था. सालाना आधार पर इसमें 14.8% बढ़ोतरी हुई थी. विदेश से आने वाले सामान पर जीएसटी 29% बढ़कर ₹62,604 करोड़ और देश के भीतर होने वाली खरीदारी और व्यापार से जीएसटी 9.3% बढ़कर ₹1.37 लाख करोड़ रहा था.


Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *