JOBS

यूपी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

UP Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 रिक्त पदों भर्ती निकाली है. आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है.आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की है. अभ्यर्थियों को असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने से पहले OTR की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर जाकर करना है. आवेदन से पहले डिटेल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें. आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया है कि ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से प्रारंभ हो गई है. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2026 रहेगी. असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए लिखित परीक्षा 19 एवं 20 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है. परीक्षा से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम, परीक्षा केंद्र एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश आयोग की ओर से समय-समय पर अपनी वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.

आवेदन शुल्क

अनरिज़र्व्ड, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फ़ीस ₹2000 है, जबकि शेड्यूल्ड कास्ट (SC) और शेड्यूल्ड ट्राइब (ST) कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ₹1500 फ़ीस देनी होगी. PwD कोटा के तहत रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फ़ीस के तौर पर ₹1000 देने होंगे.

इस भर्ती के लिए अधिकतम उम्र सीमा 62 साल है. आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग आदि के लिए लागू नियमों के अनुसार आयु संबंधी छूट दी जाएगी.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *