Crime News

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 4 क्रिकेटरों की सड़क हादसे में निधन

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 4 क्रिकेटरों की सड़क हादसे में मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं। खिलाड़ी अर्टिगा कार से लखनऊ से देवरिया जा रहे थे। बुधवार सुबह 5 बजे कार पीछे से ट्रक में घुस गई। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, झपकी आने से हादसा हुआ। कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटे रही होगी।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों और यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने कार के गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया। 3 घायलों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में एक घायल की मौत हो गई।

हादसा बल्दीराय थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक खिलाड़ियों की पहचान देवरिया के रहने वाले नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20), आनंद यादव और भागलपुर का रहने वाले अनिकेत (24) के रूप में हुई है। घायलों में देवरिया के राजू (22) और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के जयंतो शर्मा (30) शामिल हैं। खिलाड़ी पवन चौरसिया ने बताया कि देवरिया के अलग-अलग इलाकों के 11 खिलाड़ी सोमवार रात टेनिस क्रिकेट खेलने के लिए लखनऊ के बीकेटी गए थे। सभी देवरिया टेनिस क्रिकेट टीम की ओर से खेलने गए थे। मैच के बाद खिलाड़ी अलग-अलग वाहनों से वापस घर लौट रहे थे।

पवन ने बताया कि मैं दूसरी कार से खिलाड़ियों के पीछे आ रहे थे। जिस कार में हादसा हुआ, उसमें नित्य प्रजापति, आनंद यादव, अनिकेत सिंह और इरफान अंसारी समेत अन्य खिलाड़ी सवार थे। कार इमरान अंसारी की थी।

हादसे में नित्य प्रजापति (24), इरफान अंसारी (23), अनिकेत सिंह (23) और आनंद यादव की मौत हो गई।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *