लखनऊ : AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प: व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बेहोश
लखनऊ में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य भवन चौराहे पर कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस प्रदर्शनकारियों को घसीटते हुए और टांगकर मौके से ले गई। इस दौरान आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्रा बेहोश हो गए। प्रदर्शन के बाद स्वास्थ्य भवन चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहा। AAP कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य भवन चौराहे पर सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। वे चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी का आरोप लगाते हुए विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें।
विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश, पुलिस से झड़प
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की ओर जाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को पकड़कर हटाया और घसीटते हुए व टांगकर वहां से ले गए।
मौके पर तैनात रहा पुलिस बल
प्रदर्शन को देखते हुए स्वास्थ्य भवन चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका। प्रदर्शन खत्म होने के बाद मौके पर स्थिति सामान्य करने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।

