Crime News

सुल्तानपुर में युवक को गोली मारी, पत्नी से भी मारपीट

सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक को गोली मार दी गई। उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। घटना 23 सितंबर की शाम सरावा गांव में पंचायत भवन के पास हुई। मामले में गुरुवार सुबह 9 बजे केस दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता इशरावती पत्नी रामलखन ने बताया कि उनका बेटा राजन अपनी पत्नी करिश्मा के साथ स्कूटी से अलीपुर बाजार से लौट रहा था। पंचायत भवन के पास चंदन पुत्र पन्नालाल और उसके एक साथी ने उनकी स्कूटी रोक ली। आरोप है कि चंदन ने तमंचे से राजन पर गोली चला दी। गोली लगने से राजन गंभीर रूप से घायल हो गया। चंदन के साथी ने राजन की पत्नी करिश्मा के साथ मारपीट भी की। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। इशरावती ने आरोप लगाया है कि यह गोलीबारी सुभम शुक्ल ने करवाई है।घायल राजन को निजी वाहन से सीएचसी अखंडनगर ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच सीओ कादीपुर को सौंपी गई है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी समेत चार टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।

अब तक की जांच में सामने आया है कि घायल युवक आरोपियों में से एक की बहन को लगातार परेशान कर रहा था। घटना से पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद युवक पर गोली चलाने की घटना हुई।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *