महिला से वीडियो कॉल का दबाव बनाने वाले दरोगा सस्पेंड: कहा था- मिलने आओ
मऊ में महिला के साथ फोन पर आपत्तिजनक बातचीत करने वाले सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। सब इंस्पेटर का महिला के साथ बातचीत का ऑडियो सामने आया था। शुरुआती जांच में ऑडियो इंस्पेक्टर का पाया गया। जिसके बाद एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने उन्हें पहले लाइन हाजिर किया। इसके बाद शुक्रवार की शाम को उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।
मामले की जांच सीओ मोहम्मदाबाद गोहना जितेंद्र सिंह को सौंपी गई है। सब इंस्पेक्टर का नाम ओमप्रकाश सिंह है। वो मधुबन थाना क्षेत्र की दुबारी पुलिस चौकी पर तैनात थे।
अब समझिए पूरा मामला
बताया जाता है कि सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह जिला मुख्यालय से करीब 32 किमी दूर दुबारी चौकी पर तैनात थे। एक हफ्ते पहले ही उनकी इस चौकी पर पोस्टिंग हुई थी। करीब 16 मिनट के ऑडियो में सुनाई दे रही महिला निषाद पार्टी की कार्यकर्ता बताई जा रही है। जो गोरखपुर की रहने वाली है और फिलहाल मऊ के मधुबन इलाके में रहती है। दरोगा की चौकी उसी क्षेत्र में है।
महिला का जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। जिसके बाद वो चौकी में दरोगा आमप्रकाश के पास शिकायत लेकर गई थी। इस दौरान दरोगा ने दूसरे पक्ष को बुलाकर मामले में कार्रवाई की। इसी दौरान महिला से उसका नंबर ले लिया।
बोले- मैंने मामले को गंभीरता से लिया, तुम बात नहीं कर रही
21 अक्टूबर को दरोगा का ऑडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। जिसमें वो महिला से कार्रवाई के नाम पर मिलने बुलाते सुनाई दे रहे हैं।
दरोगा ने कहा – मैंने तुम्हारे मामले में गंभीरता से कार्रवाई की। लेकन तुमने बात करना छोड़ दिया। बाताओ मेरी तरफ से कोई कमी रही क्या। आरोपियों से तुम्हारे पैर भी छुआए। अब इतना कर दिया है कि वो लोग 6 महीने तक चक्कर बकाटत रहेंगे। मेरा आदेश कोई काट पाया क्या। जो कह दिया वो कह दिया।
बोले- एक आदमी तुम्हे लेने आएगा
इसके बाद वो महिला से मिलने के लिए कहते हैं। कहा कि एक आदमी तुम्हे लेने आएगा। उसके साथ आ जाना। वो छोड़कर चला जाएगा। इस दौरान वो महिला से वीडियो कॉल पर आने को कहते हैं, जिसपर महिला ऐतराज जताती है। जिसके बाद नाराज होकर दरोगा कॉल काट देते हैं। इस दौरान दोनों ने कई बार आपत्तिजनक बातचीत भी की।
ऑडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। उसी दिन दरोगा को लाइन हाजिर किया गया और ऑडियो की जांच सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी को दी। जांच में ऑडियो सही पाए गए।
सीओ बोले- जांच में ऑडियो सही पाया गया
शुक्रवार को सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया – थाना मधुबन क्षेत्र की दुबारी चौकी पर तैनात रहे एसआई ओमप्रकाश सिंह का ऑडियो वायरल हुआ था। मामले की जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में ऑडियो में अमर्यादित व आपत्तिजनक बातचीत की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें सस्पेंड विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। मोहम्मदाबाद गोहना के सीओ जितेंद्र सिंह आगे की जांच करेंगे।

