Crime News

मुजफ्फरनगर में MBBS छात्रा फंदे से लटकी मिली

मुजफ्फरनगर के प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्रा ने सुसाइड कर लिया। सोमवार शाम उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला। कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव बाहर निकाला।

छात्रा का नाम शगुन सैनी (23) था। वह फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी। हरियाणा के कैथल की रहने वाली थी। मां-बाप दोनों सरकारी टीचर हैं। एक भाई है, वह भी एमबीबीएस कर रहा है।

बेटी की मौत की खबर सुनते ही मां-बाप मुजफ्फरनगर पहुंचे। शव देखकर मां बेहोश हो गई। पिता ने रोते हुए कहा- बेटी को कोई दिक्कत थी तो बताना चाहिए था। ऐसा नहीं करना चाहिए था। हमें जिंदगी भर का दर्द दे गई। घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की है। थाना प्रभारी विपिन त्यागी ने बताया- शगुन कहीं बाहर गई थी। शाम को लौटकर हॉस्टल आई। उस समय उसकी रूम पार्टनर जिया कमरे में नहीं थी। रात करीब साढ़े आठ बजे जिया कमरे में लौटी।

जिया ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। उसे लगा शायद शगुन सो रही है। जिया ने शगुन को कॉल की। तेज-तेज आवाज दी। इस दौरान आसपास के कमरों की लड़कियां भी पहुंच गईं। उन्होंने रोशनदान से झांककर देखा तो शगुन का शव फंदे से लटका हुआ नजर आया। चिल्लाती हुई बाहर भागी लड़कियां, प्रशासन को सूचना दी कमरे में शगुन का शव लटकता देखा तो लड़कियां घबरा गईं। वह चीखती हुई बाहर आईं। तुरंत मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर गई। शगुन का शव फंदे से उतारा और अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।

पुलिस ने फॉरेसिंक टीम को बुलाया। उसने कमरे की जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने कमरे की जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शगुन के मोबाइल को जब्त कर लिया है।

एसएसपी बोले- दोस्त से विवाद की बात सामने आई एसएसपी सूरज कुमार राय ने कहा- शगुन की रूम पार्टनर से पूछताछ में पता चला कि शगुन का किसी दोस्त के साथ अक्सर विवाद होता था। पुलिस इसकी जांच कर रही है। यह भी पता कर रही है कि सोमवार शाम वह कहां गई थी, जहां से लौटकर उसने सुसाइड कर लिया। मोबाइल की जांच की जा रही है। उसके साथियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *