Crime News

Dausa News:  16 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी

दौसा. राजस्थान के दौसा जिले में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दूष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 16 वर्षीय नाबालिग गभर्वती थी. सामुहिक दुष्कर्म के दौरान प्रसव भी हो गया. पीड़िता ने अरोप लगाया है कि रात के समय तीन आरोपी उसे कार में बैठाकर ले गए और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इस दौरान प्रसव भी हो गया. इसके बाद वह नवजात बच्ची को कपड़ों में लपेटकर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. पीड़िता को उपचार के लिए दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तीन लोगों ने उसे कार में अगवा किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपियों ने कथित तौर पर वारदात के बाद उसे दौसा में कलेक्ट्रेट चौराहे पर छोड़ दिया. इसके बाद पीड़िता ने वहां मौजूद एक व्यक्ति से मदद मांगी. मदद मिलने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी जुटाने के साथ उसके बयान लेने की प्रक्रिया शुरू की.

बताया जा रहा है कि पीड़िता पहले से गर्भवती थी. आरोप है कि अजय कुमार मीणा ने फरवरी और मई महीने में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे. इन संबंधों के कारण नाबालिग के गर्भवती होने की बात सामने आई है. हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोपों और मामले की पुष्टि पुलिस जांच तथा पीड़िता के बयानों के आधार पर की जानी है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *