Hindi News LIVE

राहुल गांधी के काफिले में हुए हादसे की होगी SIT जांच

लखनऊः राहुल गांधी के काफिले में शामिल वाहनों के टकराने के मामले को लेकर डीजीपी राजीव कृष्ण ने जांच का आदेश दिए हैं. इसके लिए एसआईटी का भी गठन कर दिया गया है. आईजी रेंज लखनऊ किरण एस की अध्यक्षता में एसआईटी बनाई गई है. सुल्तानपुर के एडिशनल एसपी बृज नारायण सिंह और सुल्तानपुर के डिप्टी एसपी ट्रैफिक रामकृष्ण चतुर्वेदी भी एसआईटी में शामिल हैं. एसआईटी की ये टीम दुर्घटना के कारणों और हालातों की विस्तृत जांच करेगी. सुरक्षा, एस्कॉर्ट, ट्रैफिक व्यवस्था में चूक की भी जांच होगी. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए सुझाव भी देगी. इस सड़क हादसे के सभी पहलुओं पर जांच कर जल्द से जल्द डीजीपी मुख्यालय को रिपोर्ट सौंपेगी एसआईटी.

राहुल गांधी को 8 साल पुराने केस में कोर्ट ने किया दोषमुक्त
बता दें कि उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने सोमवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में दोषमुक्त कर दिया है. यह मामला 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु में एक रैली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन अध्‍यक्ष अमित शाह के खिलाफ उनकी टिप्पणी से जुड़ा था. एक अधिवक्ता ने यह जानकारी दी. स्थानीय भाजपा नेता विजय मिश्रा ने मानहानि की शिकायत दाखिल की थी. उनके अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि आज अदालत ने फैसले में राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषमुक्त किया है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *