Crime News

Barabanki : चलती कार में आग, ड्राइवर जिंदा जला

बाराबंकी में चलती कार में भीषण आग लग गई। हादसे में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रात 1:30 बजे हुआ। शनिवार सुबह 6 बजे लोगों ने जलती कार देखी तो भागकर मौके पर पहुंचे। कार की ड्राइविंग सीट के बगल में शरीर की हड्डियां जल रही थीं।

पुलिस ने कार नंबर से ड्राइवर की पहचान की। मृतक का नाम प्रदीप कुमार (45) है। वह बाराबंकी के प्यारेपुर का रहने वाले थे। 4 महीने पहले ही टाटा टियागो की सीएनजी मॉडल कार खरीदी थी। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग से कार जलकर राख हो गई।

आग बुझाने के बाद कार में बची हड्डियों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फॉरेंसिक टीम भी राख-हडि्डयों को पॉलिथिन में पैक कर ले गई। प्रदीप कुमार लखनऊ एयरपोर्ट से सवारियों को बाराबंकी छोड़कर घर नोहरी का पुरवा मजरा डूडी लौट रहे थे। घर से 2 किमी पहले सफदरगंज थाना क्षेत्र में हादसा हुआ। घटनास्थल जिला मुख्यालय से 33 किमी दूर है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *