Business

₹78 हजार के रिकॉर्ड स्तर पर सोना: इस साल ₹14,889 महंगा हुआ, चांदी भी करीब ₹5,000 बढ़कर ₹97,254 प्रति किलो पर पहुंची

सोना और चांदी आज यानी 21 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 804 रुपए बढ़कर 78,241 रुपए पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले इसके दाम 77,410 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, चांदी की कीमत में 4,971 रुपए की तेजी रही और यह 97,254 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही है। इससे एक दिन पहले चांदी 92,283 रुपए पर थी। इससे पहले चांदी ने 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो का हाई बनाया था।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)
2478,214
2271,644
1858,661

सोर्स: IBJA

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,790 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,640 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 73,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 79,640 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,640 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,690 रुपए है।

इस साल अब तक 14,889 रुपए महंगा हो चुका है सोना

तारीखसोने की कीमतचांदी की कीमत
1 जनवरी63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम73,395 रुपए प्रति किलोग्राम
21 अक्टूबर78,241 रुपए प्रति 10 ग्राम97,167 रुपए प्रति किलोग्राम

सोर्स: IBJA

साल के आखिर तक 79 हजार तक जा सकता है सोना HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार जियोपॉलिटिकल टेंशन और फस्टिव सीजन शुरू होने से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इससे आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल सोना 79 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *