Dailynews

सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन में पुतला जलाते समय इंस्पेक्टर झुलसे

चित्रकूट में सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 15 नामजद समेत 35 लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करते समय पेट्रोल डालकर पुलिसकर्मियों की तरफ फेंका गया।

इस घटना में सदर कोतवाल अभयराज सिंह और एक अन्य पुलिसकर्मी झुलस गए। सदर कोतवाल की शिकायत पर नरेंद्र यादव, राजा यादव, सूरज सिंह, शिव शंकर सिंह पटेल समेत 15 लोगों को नामजद किया गया है। 20 अज्ञात लोग भी आरोपी हैं। सपा कार्यकर्ता ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, पुतले में पेट्रोल डालकर उसे पुलिसकर्मियों की तरफ फेंका गया, जिससे आग की चपेट में आकर वे झुलस गए।

सदर विधायक अनिल प्रधान ने कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और मुकदमा रद्द करने की मांग की है, जिसे उन्होंने दुर्भावनापूर्ण बताया। एसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी झुलसे, इसलिए केस दर्ज हुआ।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *