Latest

बाल विवाह के खिलाफ लोगों को जागरूक कर बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। पावटा पंचायत समिति के राजस्व ग्राम दांतिल में शुक्रवार को सत्यार्थी मूवमेंट फॉरग्लो बल कम्पैशन (बाल आश्रम) संस्थापिका सुमेधा कैलाश के नेतृत्व में बाल विवाह के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक कर उन्हें बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान एएनएम सविता यादव, सहायिका चिड़ीया देवी, आशा ममता शर्मा, लैब सहायक राजेश शर्मा, कम्पांडर महेन्द्र यादव ने आयोजित जन- जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरुतियों के खिलाफ विस्तार से चर्चा कर उत्पन्न समस्याओं व उनके निराकरण की जानकारी देते हुए बाल विवाह एवं सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ जागरुकता का संदेश दिया। साथ ही बाल विवाह से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। लैब सहायक राजेश शर्मा ने ग्रामवासियों को सामाजिक बुराईयों को जड़ से मिटाकर एक दूसरे का सहयोग कर शिक्षित व करुणामय समाज बनाने के लिए प्रेरित किया। शर्मा ने कहा की बाल विवाह कानूनी अपराध है जिससे नाबालिग बच्चे अपने अधिकारो से वंचित हो रहे है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *