News

खुर्जा के सिद्धेश्वर मंदिर पर शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

खुर्जा में सावन शिवरात्रि के अवसर पर खुर्जा स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर में हजारों शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मध्यरात्रि 12 बजे के बाद से ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं द्वारा जल चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा।

गोमुख, हरिद्वार, अनूपशहर और अन्य दूरदराज के क्षेत्रों से गंगाजल लेकर लौटे हजारों कांवड़ियों के साथ-साथ स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी मंदिर पहुंचकर मन्नतें मांगीं। भोर होते-होते मंदिर प्रांगण में शिवभक्तों की लंबी कतारें लग गईं। घंटों इंतजार के बाद श्रद्धालुओं ने सिद्धेश्वर महादेव के दर्शन किए। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शिवभक्तों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़े प्रबंध किए थे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे।

पुलिसकर्मियों के साथ-साथ मंदिर समिति के सेवादार भी व्यवस्था संभालने और कांवड़ियों की सेवा में निरंतर डटे रहे। कांवड़ियों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर जलपान, विश्राम और चिकित्सा शिविर लगाए गए थे।

पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी सुरक्षा का जायजा लेने के साथ-साथ कांवड़ियों की सेवा और सहायता करते नजर आए। सिद्धेश्वर महादेव का जलाभिषेक शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में किया जा रहा है ।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *