सुलतानपुर में SP ऑफिस पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख, बोले भाजपा विधायक हम दोनों भाइयों को मरवा देंगे
सुल्तानपुर से भाजपा विधायक विनोद सिंह पर पूर्व विधायक सोनू सिंह के भाई मोनू ने हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह (मोनू) ने सोमवार दोपहर 2:30 बजे एसपी से मुलाकात कर उन्हें विनोद सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दी।
मोनू सिंह ने बताया कि 6 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए एक ऑडियो सामने आया। इसमें विधायक विनोद सिंह एक महिला से बातचीत कर रहे हैं। वह मेरी और मेरे और मेरे भाई सोनू सिंह की हत्या कराने की बात कहते सुनाई दे रहे। भाजपा विधायक कभी भी हम दोनों भाइयों की हत्या करा सकते हैं।
यशभद्र सिंह (मोनू) ने एसपी को लिखित शिकायत के साथ ही वायरल ऑडियो की रिकॉर्डिंग वाली पेन ड्राइव सौंपी है। उनकी मांग है कि ऑडियो की आवाज और सत्यता की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला से कराई जाए। साथ ही विधायक विनोद सिंह के खिलाफ हत्या की साजिश का केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
मोनू सिंह ने प्रयागराज कोर्ट में हुए जानलेवा हमले का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें पुलिसकर्मी, अधिवक्ता और प्रार्थी को गंभीर चोटें आई थीं। इसके अलावा 9 जुलाई, 2024 को अयोध्या कोर्ट परिसर भी हम दोनों पर हुए हमले में कई लोग घायल हुए थे। इस मामले में विधायक विनोद सिंह नामजद अभियुक्त भी हैं। वायरल ऑडियो की सत्यता और महिला के आरोपों को लेकर मोनू सिंह ने कहा- इस बारे में पक्षों या केएनआईटी के पूर्व प्रोफेसरों से जानकारी ली जा सकती है। ऑडियो के एआई-जनरेटेड होने के दावों पर उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति अपना वॉइस सैंपल देकर फोरेंसिक जांच करा सकता है।
वायरल ऑडियो में विधायक के नाम से एक महिला से बातचीत का दावा किया जा रहा। इसमें सुनाई दे रहा कि सोनू-मोनू सुल्तानपुर के हैं। उनसे दुश्मनी इस वजह से ली गई कि वे हत्या करा सकते हैं। इसके बाद दोनों की हत्या करवाने की बातचीत भी कथित तौर पर कही गई है।
ऑडियो में यह सुना जा सकता है कि है कि पहले उनके हमला करने का इंतजार किया गया। उसके बाद उन्हें खत्म करने की बात थी। साथ ही दोनों भाइयों को घर तक सीमित रखने और बाहर नहीं निकलने का दावा किया गया है।

