google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

पावटा : आरती सिंह बनी भाजपा महिला मोर्चा जयपुर ग्रामीण लोकसभा प्रभारी

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी की अनुशंसा व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी और शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार राजनौता निवासी व जयपुर उत्तर देहात भारतीय महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री श्रीमती आरती सिंह को भारतीय जनता पार्टी की जयपुर ग्रामीण में लोकसभा प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

जिस पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। श्रीमती आरती सिंह ने स्वयं को मिली जिम्मेवारी को ईमानदारी से निभाने की बात कहते हुए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया है। वहीं विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़, पावटा मंडल अध्यक्ष प्रकाश राठी, प्रागपुरा मंडल अध्यक्ष जयराम सिंह, भाजपा नेता जगन चौधरी, कैलाश ताखर, कन्हैयालाल मीणा, राजेंद्र सिंह शेखावत, एलन स्वामी, लालसिंह, बद्री प्रसाद चौहान, निर्मल पंसारी, भागीरथ यादव, सुरेश गिठाला, मुखराम धनकड़ आदि ने आरती सिंह कि नियुक्ति पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *