News

बुलंदशहर में 47 इंस्पेक्टरों का गैर जनपद तबादला

बुलंदशहर पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जिले में निर्धारित कार्यकाल पूरा कर चुके 47 पुलिस निरीक्षकों का मेरठ परिक्षेत्र के दूसरे जिलों में तबादला कर दिया गया है। DIG कलानिधि नैथानी ने शनिवार देर रात तबादले के आदेश जारी किए। सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से मेरठ, हापुड़ और बागपत भेजा गया है।

19 इंस्पेक्टर मेरठ भेजे गए

बुलंदशहर से मेरठ भेजे गए 19 इंस्पेक्टरों में सुखवीर सिंह, रजनी वर्मा, लोकेश प्रताप सिंह, महेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, संजेश कुमार, विनोद कुमार, खड़ग सिंह, पंकज राय, सुनीता मलिक, रामवीर सिंह, सलीम अहमद, राम खिलाड़ी, रेव सिंह, दिनेश सिंह यादव, जितेन्द्र सिंह यादव, वीरेन्द्र कुमार माली, विजय कुमार यादव और सुनील कुमार गौतम शामिल हैं। हापुड़ भेजे गए निरीक्षकों में आसिफ अली, देवेन्द्र कुमार, सलाउद्दीन, सतीश कुमार, जितेन्द्र कुमार दूबे, नरेन्द्र सिंह, ऋषिपाल, धर्मेन्द्र सिंह राठौर, दिग्विजय नाथ शाही, मोहम्मद असलम, मोहम्मद इमाम, नीरज मलिक और राजपाल सिंह शामिल हैं।

वहीं, बागपत भेजे गए दो इंस्पेक्टरों में मनोज कुमार और राम नारायण सिंह के नाम शामिल हैं।एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में निर्धारित समयसीमा पूरी कर चुके इंस्पेक्टरों का दूसरे जिलों में तबादला किया गया है। नए इंस्पेक्टरों की तैनाती के साथ ही स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को जल्द कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *