Dailynews

आगरा पुलिस ने पकड़ी नकली घी की फैक्ट्री, 2500 किलोग्राम माल बरामद

आगरा पुलिस ने ताजगंज क्षेत्र में नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। यह फैक्ट्री यहां लंबे समय से चल रही थी। ये लोग नकली घी बनाकर देश के चर्चित पतंजलि, अमूल समेत 18 बड़े ब्रांड के नाम से सप्लाई कर रहे थे। इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू और उतराखंड में थी।

बडे़ स्तर पर घी के टीन मिले हैं। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री से करीब 2500 किलोग्राम रॉ मैटेरियल और बना हुआ घी बरामद हुआ है। हर डिब्बे के सैंपल लिए जा रहे हैं। डीसीपी सिटी सूरज राय समेत ताजगंज पुलिस के कई पुलिस कर्मी मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। वहीं कई कंपनियों के नाम के स्टीकर भी मिले हैं।

कितने करोड़ का ट्रांजेक्शन है, हर माह कितनी सप्लाई की जाती थी, इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने फैक्ट्री में काम करने वाले मैनेजर समेत पांच लोगों को अरेस्ट किया है। यह लोग यहां पर नकली घी बना रहे थे। पुलिस ने सभी से पूछताछ की। उनके मोबाइल जब्त कर लिए हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *