Dailynews

दिल्ली-NCR में जहरीली हुई हवा

Delhi NCR School Closed News: दिवाली के बाद दिल्ली-NCR की हवा ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है.पटाखों के धुएं, वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच राजधानी की हवा बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है.हालात को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण यानी GRAP-3 लागू कर दिया है.इसका असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी दिखने लगा है.दिल्ली में पांचवीं कक्षा तक के स्‍टूडेंटस के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई यानी हाइब्रिड मोड की व्यवस्था लागू की गई है.

इसी बीच अभिभावकों ने नवंबर में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए 10 से 15 नवंबर तक स्कूलों में छुट्टी घोषित करने की मांग उठाई है.पैरेंट्स का कहना है कि हर साल नवंबर में प्रदूषण बढ़ने के बाद स्कूलों को लेकर अचानक फैसले लिए जाते हैं.इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है.ऐसे में सरकार को पहले से छुट्टियों या ऑनलाइन क्लास का कैलेंडर तैयार करना चाहिए हालांकि अभी 10 से 15 नवंबर तक सभी स्कूलों को बंद करने का कोई सामान्य सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है.ऐसे में अभिभावकों के लिए यह समझना जरूरी है कि GRAP-3 लागू होने के बाद स्कूलों के लिए क्या नियम हैं और किन कक्षाओं के बच्चों को घर से पढ़ाई करने का विकल्प मिला है. दिवाली के मौके पर हुई आतिशबाजी का असर दिल्ली की हवा पर साफ दिखाई दे रहा है.रविवार शाम पटाखे जलने के साथ ही राजधानी के कई इलाकों में धुएं और धुंध की चादर दिखाई देने लगी.लोगों ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग इलाकों में पटाखों के धुएं की गंध आने और दृश्यता कम होने की शिकायतें भी कीं. रविवार शाम सात बजे दिल्ली का तत्कालिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 371 दर्ज किया गया.यह बहुत खराब श्रेणी में आता है.वहीं पूरे दिन का औसत AQI 376 रहा, जबकि शनिवार को यह 369 दर्ज किया गया था यानी दिवाली के दिन प्रदूषण का स्तर पिछले दिन के मुकाबले और बढ़ गया.
दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए CAQM ने 2 नवंबर को GRAP के दूसरे चरण को लागू किया था.इसके बाद 6 नवंबर को आयोग ने तीसरे चरण की पाबंदियां भी पूरे दिल्ली-NCR में तत्काल प्रभाव से लागू कर दीं.CAQM ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि 6 नवंबर को दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 382 दर्ज किया गया था.मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण प्रदूषक तत्वों का फैलाव नहीं हो पा रहा था.मौसम विभाग और IITM के पूर्वानुमान में आने वाले दिनों में हवा के गंभीर श्रेणी में पहुंचने की आशंका भी जताई गई थी.GRAP-3 के तहत पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां भी जारी रहती हैं.इसके अलावा कई नई सख्तियां लागू की जाती हैं.

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के बाद सबसे ज्यादा चिंता छोटे बच्चों की सेहत को लेकर है.इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने पांचवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में हाइब्रिड मोड में पढ़ाई कराने का निर्देश दिया है.यह आदेश दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के तहत आने वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू है.इसके अलावा NDMC, MCD और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के स्कूल भी इसके दायरे में आते हैं.हाइब्रिड मोड का मतलब है कि बच्चों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई करने का विकल्प मिलेगा यानी अभिभावक चाहें तो अपने बच्चों को स्कूल भेज सकते हैं या फिर उन्हें घर से ऑनलाइन क्लास में शामिल करा सकते हैं.स्कूलों के प्रमुखों को अभिभावकों को इस व्यवस्था की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं.वहीं शिक्षा निदेशालय ने जिला और जोन स्तर के अधिकारियों को स्कूलों का दौरा कर आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है.यहां एक बात समझना जरूरी है कि पांचवीं तक हाइब्रिड क्लास का आदेश स्कूलों को पूरी तरह बंद करने का आदेश नहीं है.स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई का विकल्प भी जारी रहेगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *