Crime News

अलीगढ़ : AMU मिनी पाकिस्तान है, तुझे हलाल कर यहीं दफना देंगे, डॉक्टर को धमकी

अलीगढ़, AMU को मिनी पाकिस्तान बताकर डॉक्टर को धमकी देने वाले दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने 14 अप्रैल को AMU से बीटेक कर रही छात्रा से मिलने पहुंचे दोस्त को भीड़ के साथ घेर लिया था।

धमकी देते हुए कहा था कि एएमयू मिनी पाकिस्तान है, यही पर हलाल कर दफना कर देंगे। तेरे घर वालों को भी तेरा पता नहीं चलेगा। उन्होंने गंभीर परिणाम भुगतने की भी बात कही थी।

डॉक्टर ने खुद को घिरा देख 112 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी थी। कुछ देर बाद 112 पुलिस पहुंची थी। घटना की जानकारी लेने के बाद उसे सुरक्षित बाहर भिजवाया था।

पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद से छानबीन में जुटी थी लगी थी। रविवार शाम को दोनों को सुलेमान हाल से दबिश देकर पकड़ लिया था। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

डॉ. कुलवंत सिंह ने बताया- वह अमरोहा के गजरौला के नगलिया मेव रहने वाले हैं। 14 अप्रैल को अपनी मित्र छात्रा से मिलने एएमयू कैंपस गए थे। छात्रा से मुलाकात के बाद जब वह ई रिक्शा से लौटने लगे तभी चार युवक वहां पर पहुंच गए । उनसे बदसलूकी करने लगे। उन्होंने फोन करके करीब 30 दोस्त बुला लिए। उसके बाद गाली गलौज करने लगे। उन्होंने वीडियो भी बनाया।आरोप है कि एक उनमें से एक युवक ने खुद को एम टेक सेकेंड ईयर का छात्र बताया। वह लगातार गलियां दे रहा था।

डॉ कुलवंत सिंह का आरोप है कि उसने धमकी देते हुए कहा- यहां सिर्फ मुस्लिमों की चलती है। एएमयू छोटा पाकिस्तान है। यहां तुझे काटकर हलाल कर देंगे और दफना देंगे। तेरे घर वालों को भी तेरा पता नहीं चलेगा। तुम्हे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। करीब आधे घंटे तक भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेरे रखा। उन्होंने खुद को घिरते देख फौरन 112 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी।

एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया-डॉक्टर ने इस मामले में तहरीर दी थी। जिसके बाद से सीसीटीवी फुटेज की जांच की। धमकी देने वाले छात्रों की पहचान गाजीपुर निवासी शाहबाज इजहारुल हक और बरेली निवासी ​नजीब हसीब के रूप में हुई।

इजहारुल इजहारुल हक एमटेक का छात्र है। वहीं नजीब बीटेक कर रहा है। दोनों की पहचान होने के बाद पुलिस ने यूनिवर्सिटी की प्रोक्टोरियल टीम से संपर्क साधा। उसके बाद रविवार रात को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *