Dailynews

महिला DSP की चेतावनी : ‘ये जो फरसा लहरा रहे हो, सब पर मुकदमे होंगे

मेरठ में रविवार को परशुराम जयंती पर जुलूस में फरसा लहराने और डंडा साथ लेकर चलने वालों को महिला डिप्टी एसपी ने सख्त हिदायत दे डाली। डिप्टी एसपी शुचिता सिंह ने मौके पर ही माइक लेकर चेतावनी दी कि जो लोग फरसा और डंडा लेकर चल रहे हैं, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

डिप्टी एसपी का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में DSP हाथ में माइक लेकर लोगों से कह रही हैं- ये जो ऊपर बैठे हैं, उन सब पर एफआईआर होगी। मैं अभी बता रही हूं, ये जो फरसा लहरा रहे हैं, डंडा लहरा रहे हैं। सबकी फोटोग्राफी हो रही है। इन सब पर मुकदमा लिखा जाएगा। जितने भी डंडे हैं अलग करिए, अलग कराओ।

अब डिप्टी एसपी के इस बयान पर ब्राह्मण समाज में रोष है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इसे ब्राह्मण विरोधी भी कहा जा रहा है।

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण संगठनों सहित अन्य संस्थाओं की ओर से भव्य कार्यक्रम हुए। सीसीएसयू गेट से शौर्य यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा का कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इसमें युवा फरसे के साथ चले। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी गढ़ रोड के सामने से जुलूस निकल रहा था।

डिप्टी एसपी शुचिता सिंह की ड्यूटी जुलूस में लगी थी। जुलूस में युवक हाथ में डंडे, फरसे लिए हुए थे। इसे देखकर लेडी ऑफिसर भड़क गईं। उन्होंने जुलूस को सीसीएसयू के गेट के सामने ही रोक लिया। जुलूस रोककर हाथ में माइक लेकर लोगों को हिदायत देने लगीं। परशुराम जयंती पर मेरठ जिले में शहर से देहात तक शोभायात्राओं, जुलूस और जयंती समारोहों का आयोजन था। कई स्थानों पर जुलूसों में युवकों ने डंडे और परशुराम का प्रतीक चिह्न फरसा भी लहराया। हाथ में फरसे, डंडे लेकर युवक जुलूस में शामिल हुए।

दिल्लीरोड, परतापुर में भी परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में भाजपा से राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि रहे। जुलूस में बुलडोजर को भी शामिल किया गया। वहीं युवक हाथ में तलवार, डंडे और फरसे लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए। युवकों ने शक्ति प्रदर्शन किया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *