Politics

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी

प्रयागराज: बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष और कौशांबी की चायल सीट से विधायक पूजा पाल साइबर ठगी का शिकार हो गईं. आरोप है कि साइबर ठगों ने उनके मोबाइल में सेंध लगाकर करीब 1 लाख 55 हजार रुपये यूपीआई के जरिए निकाल लिए. जानकारी के मुताबिक, 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच उनके यूबीआई धूमनगंज शाखा के बैंक खाते से कई बार अनाधिकृत लेनदेन हुआ. पूजा पाल ने आशंका जताई है कि किसी अनधिकृत व्यक्ति ने उनके iPhone में प्रवेश कर यूपीआई के जरिए बिना अनुमति रकम निकाली. मामले में धूमनगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस अब यूपीआई लेनदेन, UTR और ट्रांजैक्शन आईडी के साथ बैंकिंग और यूपीआई की अनधिकृत पहुंच की जांच कर रही है. मोबाइल में मौजूद निजी और महत्वपूर्ण डेटा के एक्सेस या लीक होने की आशंका भी जताई गई है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *