News

बुलंदशहर में भाजपा ने निकाला भव्य मशाल जुलूस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बतौर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के सफल एवं निर्बाध 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार दोपहर 1 बजे बुलंदशहर शहर में एक भव्य मशाल जुलूस का आयोजन किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस मशाल जुलूस में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने भाग लिया। ​यह मशाल जुलूस शहर के प्रमुख कालाआम चौराहे से शुरू हुआ। इसके बाद जुलूस जिला अस्पताल रोड, अंसारी रोड, रोडवेज बस स्टैंड और डीएवी फ्लाईओवर से गुजरते हुए भाजपा नगर कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुआ।

जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में जलती हुई मशालें ले रखी थीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। पूरे मार्ग में जुलूस का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। ​इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का यह कार्यकाल भारत के प्रशासनिक और राजनीतिक इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो चुका है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

आज भारत जिस तरह वैश्विक मंच पर एक मजबूत शक्ति बनकर उभरा है, उसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों को जाता है।

कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह

​कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया, प्रभारी सुरेश राणा, पूर्व विधायक बिजेंद्र खटीक, कुश शर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, दीपक दुल्हेरा, पूर्व चेयरमैन हितेश गर्ग और संतोष बाल्मीकि समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने और देश को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे ले जाने की कामना की।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *