PM मोदी की तारीफ करने पर कश्मीरी युवक की पिटाई
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन और कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. बुधवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई नेता सड़कों पर उतरे थे. गुरुवार को भी दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा था. इसी दौरान एक युवक की कथित तौर पर पिटाई का मामला सामने आया. बताया जा रहा है कि युवक ने प्रदर्शनकारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर दी थी. इसके बाद कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की. युवक कश्मीरी बताया जा रहा है
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बात कही. उसकी बात सुनकर वहां मौजूद कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए. इसके बाद युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई. घटना का वीडियो भी सामने आई है. युवक की पहचान कश्मीर के फहीम नजर के रूप में हुई है. मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं. घटना के बाद फहीम नजीर ने अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा, ‘मैं कश्मीर से हूं. मैं नरेंद्र मोदी का फैन हूं. जब विपक्ष जीत जाता है तो EVM में खराबी नहीं होती है. मैंने राहुल गांधी को गाली नहीं दी फिर भी मुझे मारा गया. मैंने अपनी आवाज उठाई है. मुझे देश को नेपाल और बांग्लादेश नहीं बनने देना है.’ फहीम के मुताबिक, उन्होंने प्रदर्शन के दौरान अपनी बात रखी थी जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई.

