Crime News

बुलंदशहर : 16 साल की बेटी के साथ पिता ने किया रेप

बुलंदशहर में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी की। महिला ने अपने पति पर पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि बीते कुछ दिनों पूर्व वह अपने मायके गई थी। उस दौरान उसकी 16 वर्षीय पुत्री अपने पिता के पास ही रुक गई थी। महिला जब अपने मायके से लौटी तो पुत्री ने पिता की गंदी करतूत के बारे में बताया। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने अपने पति से विरोध जताया तो उसने अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट की।

लोक लाज के डर से चुप रही महिला व उसकी पुत्री

महिला का कहना है कि वह लोक लाज के डर से चुप रही। इसके बावजूद बीते 2 जून को महिला अपने खेत पर गई थी। इसी बीच आरोपित पति ने फिर से अपनी पुत्री के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपित धमकी देता हुआ मौके से चला गया।

इस बार महिला ने पूरे मामले की जानकारी अपने मायके वालों को दी। जहां महिला के मायके वाले पुत्री और मां को अपने साथ ले गए। इसके बाद उन्होंने स्याना कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की स्पष्टता के लिए पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *