News

 बुलंदशहर : ककोड़ फायरिंग मामले में दो दरोगा निलंबित

बुलंदशहर के ककोड़ में हुई लाइव फायरिंग और पथराव की घटना को गंभीरता से न लेने के आरोप में दो दरोगाओं को निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कस्बा चौकी इंचार्ज शैलेंद्र शर्मा और चौकी पर तैनात दरोगा नागेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

यह कार्रवाई ककोड़ क्षेत्र में शुक्रवार को हुए विवाद के बाद हुई मारपीट और अगले दिन हुई फायरिंग की घटना के संबंध में की गई है। इस घटना का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक को फायरिंग करते और दोनों पक्षों के बीच पथराव करते हुए साफ देखा जा सकता है।

पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ककोड़ पुलिस ने अब तक 14 लोगों को हिरासत में लिया है और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के बाद से उच्च अधिकारियों की निगरानी में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में मारपीट हुई थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को वैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। घायलों की पहचान ककोड़ निवासी समीर (17) पुत्र हनीफ और हसीन (30) पुत्र निजाम के रूप में हुई है। समीर के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि हसीन के सिर में भी गंभीर चोटें हैं।

अस्पताल में परिजनों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराने से इनकार कर दिया था। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार मारपीट और फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। इस पुरानी दुश्मनी के कारण इलाके में पहले से ही तनाव का माहौल था।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *