Crime News

एटा : हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, 2 भाइयों ने मिलकर किया गैंगरेप

एटा.  लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने विशेष समुदाय के दो सगे भाइयों द्वारा लव जिहाद में फंसा कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन की घटना को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और आवश्यक कार्यवाही भी शुरू कर दी है.

बता दें, पूरा मामला जनपद एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र का है जहां विगत दिनों विशेष समुदाय के दो सगे भाइयों द्वार एक महिला को हिंदू नाम रखकर फंसा लिया था और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. इसके बाद उसको धर्म परिवर्तन करने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था. जब इस बात की जानकारी पीड़िता को हुई कि ये युवक हिंदू नहीं है बल्कि मुस्लिम है तो इस मामले में पीड़िता ने कोतवाली नगर में दो सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने थाना कोतवाली नगर पर  मुअसं0- 85/24 धारा 295ए, 376डी, 420, 506 व 67 आईटी एक्ट व 3/5(1) उत्तरप्रदेश धर्म परिवर्तन अधि0 के तहत संगीन धाराओं में दो सगे भाई आरोपी वन्टी उर्फ मसीम खां, कुनाल उर्फ असीम खान  निवासीगण बनगांव थाना कोतवाली नगर एटा के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. तभी से लगातार पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार जगह जगह दबिश दे रही थी.

जेल भेजे गए दोनों भाई

आज मुखबिर की खास सूचना पर पुलिस ने शातिर आरोपियों को मंडी समिति के सामने जीटी रोड से गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पकड़े गए दोनों शातिर सगे भाइयों को जेल भेज दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *