बुलन्दशहर : CSC संचालकों को दिया गया प्रशिक्षण, मतदाता सूची में डुप्लीकेट नाम दर्ज होने से रोकने के निर्देश
बुलन्दशहर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए जन सुविधा केन्द्रों (CSC) के माध्यम से भरे जाने वाले फॉर्म-6 में होने वाली गलतियों और एक ही व्यक्ति के बार-बार आवेदन करने से उत्पन्न बहुप्रविष्टियों (Multiple Entries) की समस्या के निवारण के लिए जनपद बुलन्दशहर के समस्त जन सुविधा केन्द्र संचालकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कई बार ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म-6 जमा करने के बाद आवेदक के मोबाइल नंबर पर SMS या रेफरेंस नंबर प्राप्त नहीं होता। ऐसी स्थिति में आवेदक दोबारा आवेदन कर देता है, जिससे मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति के नाम की एक से अधिक प्रविष्टियां होने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।अधिकारियों ने CSC संचालकों को निर्देशित किया कि फॉर्म-6 भरते समय आवेदक का वास्तविक एवं सक्रिय मोबाइल नंबर ही दर्ज किया जाए। संचालक अपना मोबाइल नंबर अथवा कोई काल्पनिक या गलत नंबर कदापि दर्ज न करें। यदि नेटवर्क की समस्या के कारण SMS प्राप्त नहीं होता है तो फॉर्म ई-साइन होने के बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित रेफरेंस नंबर का स्क्रीनशॉट लेकर अथवा उसे नोट करके आवेदक को उपलब्ध कराया जाए, ताकि दोबारा आवेदन करने की नौबत न आए।प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) डाक विभाग द्वारा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जाता है। इसलिए फॉर्म-6 में आवेदक का पूरा निवास पता एवं सही पिन कोड दर्ज करना बेहद जरूरी है, जिससे मतदाता पहचान पत्र समय पर सही पते पर पहुंच सके।CSC संचालकों को दिए गए प्रमुख निर्देशएक ही व्यक्ति का फॉर्म-6 बार-बार जमा न किया जाए।नया आवेदन करने से पहले पुराने आवेदन का स्टेटस पोर्टल पर अवश्य जांचें।आवेदक का वास्तविक एवं सक्रिय मोबाइल नंबर ही दर्ज करें।OTP प्राप्त होने में देरी होने पर जल्दबाजी में दोबारा आवेदन न करें।आवेदन का Acknowledgement/Reference Number सुरक्षित रखें और आवेदक को उपलब्ध कराएं।नाम, जन्मतिथि, अभिभावक का नाम, पता एवं पिन कोड की सावधानीपूर्वक जांच करें।आवेदन Submit करने से पहले सभी विवरण आवेदक को दिखाकर सत्यापित कराएं।पोर्टल धीमा होने पर Submit बटन को बार-बार न दबाएं।आवेदन की स्थिति स्पष्ट न होने पर तकनीकी सहायता केंद्र अथवा निर्वाचन हेल्पलाइन 1950 से संपर्क करें।अधिकारियों ने बताया कि सही मोबाइल नंबर दर्ज होने से आवेदन जमा होने की सूचना प्राप्त करने, रेफरेंस नंबर सुरक्षित रखने तथा आवेदन की स्थिति जानने में काफी सुविधा होती है।

