Dailynews

नोएडा में 6वीं मंजिल तक ही पहुंचा दमकल का पानी

नोएडा में एक हाईराइज बिल्डिंग सोसाइटी में शुक्रवार सुबह 7 बजे आग लग गई। सेक्टर-75 में IVY काउंटी सोसाइटी के 28 मंजिला बिल्डिंग के 12वें फ्लोर में आग लगी। तेज हवा के चलते आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फ्लैट की खिड़कियों से ऊंची लपटें निकलने लगीं। आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया।

सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। लोग सीढ़ियों से बाहर भागे। इस दौरान मची अफरातफरी में कई लोग घबरा गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। रेस्क्यू शुरू किया गया।

शुरुआत में दमकल की जो गाड़ियां आईं, उनका पानी 6 फ्लोर तक ही पहुंच पाया। जबकि आग 12वीं फ्लोर में लगी थी। कुछ देर बाद हाईड्रोलिक क्रेन मंगाई गई। इसके बाद फ्लैट में पानी डाला गया।

राहत की बात यह रही कि बिल्डिंग में फायर सेफ्टी उपकरण लगे थे, इसकी मदद से करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एहतियात के तौर पर आसपास के टावर को भी खाली कराया गया। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। इस बीच, नोएडा में आग लगने की एक और घटना हुई। सेक्टर-52 के ‘ई-3 शताब्दी विहार’ के पेइंग गेस्ट (PG) आवास में आग लग गई। यहां बहुमंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट है। ऊपरी मंजिलों पर छात्रों के लिए पीजी है। आग रेस्टोरेंट में लगे फ्रीजर में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। ऊपर फंसे 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग पर काबू पा लिया गया है।

CFO प्रदीप कुमार ने बताया कि IVY काउंटी सोसाइटी के 28 मंजिला बिल्डिंग में 12वें फ्लोर के फ्लैट में लगी। आग फ्लैट नंबर 1204 शुरू हुई। देखते ही देखते 1203 को भी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड टीम ने हाइड्रोलिक क्रेन और बिल्डिंग में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों की वजह से आग पर काबू पाया।

CFO प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर-24 में सेक्टर-52, शताब्दी विहार के पास स्थित एक कॉम्प्लेक्स में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस यूनिट एवं स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य किया गया। आग रेस्टोरेंट में लगे फ्रीजर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। फायर सर्विस यूनिट द्वारा टीम बनाकर 15 व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाला गया। आग पर काबू पाया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *