यूपी के 38 शहरों में आंधी-तूफान की चेतावनी
यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, बिजनौर समेत 5 जिलों में तेज हवाएं चलीं। काफी देर तक रुक-रुक कर बारिश हुई। बिजली कड़की। बादल भी गरजे। बाराबंकी, आगरा और बरेली में भी बूंदाबांदी हुई।
इसके अलावा, कानपुर-वाराणसी समेत बाकी जिलों में तेज धूप है। दिन चढ़ने के साथ उमा बढ़ने लगी है। मौसम विभाग (IMD) ने आज लखनऊ, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज और उन्नाव को छोड़कर बाकी सभी 70 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
38 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट है। इनमें से 21 जिलों में ऑरेंज और 17 में येलो अलर्ट है। IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इससे आंधी-बारिश होती रहेगी। इसके बाद मौसम बदलेगा। गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। तेज धूप की वजह से गर्म हवाएं चलेंगी।
इससे पहले, गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला। पूर्वी और पश्चिमी संभाग के 15 शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 21.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बांदा (42.2°C) सबसे गर्म शहर रहा। आजमगढ़ (22.1°C) में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया।
अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए
6 जून: पूरे प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं। हवा में नमी रहेगी, जिससे तापमान स्थिर रहेगा। लू नहीं चलेगी।
7 जून: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से आंधी-बारिश का सिलसिला थमेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी।
8 जून: पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। तेज धूप निकलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
9 जून: पूवी और पश्चिमी यूपी में भीषण गर्मी पड़ेगी। धूप की तपिश बढ़ेगी। लू से राहत बरकरार रहेगी।
10 जून: पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। तेज धूप और उमस की स्थिति बनेगी।

