Dailynews

राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का असर, लू का कहर

देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर जारी है। राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ में लगातार चौथे दिन लू का कहर देखने मिल रहा है।

यहां कई जिलों में पारा 40°C के पार पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तापमान 44.6 और मध्य प्रदेश के नौगांव में पारा 44.3 डिग्री रहा।

हालांकि महाराष्ट्र के अकोला और वर्धा में तापमान सबसे ज्यादा 45°C रिकॉर्ड किया गया। ये दोनों शहर रविवार को देश के सबसे गर्म शहर रहे।

राजस्थान के कोटा में दिन का तापमान 42 डिग्री रहा। तपती सड़कों को ठंडा करने के लिए नगर निगम ने टैंकरों से पानी का छिड़काव करवाया।

इधर, जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण मुगल रोड, श्रीनगर-कारगिल रोड और बांदीपोरा-गुरेज रोड समेत कई सड़कें बंद हैं।

वहीं, अरुणाचल, असम, मेघालय समेत पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। गुवाहाटी में बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। पूर्वोत्तर के 7 राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हुई। गुवाहाटी में रविवार रात हुई तेज बारिश के कारण हाथीगांव और अनिल नगर इलाकों में सड़कों पर 3 फीट तक पानी भर गया है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियां डूब गईं। बारिश के कारण स्कूल बंद रखे गए हैं।

जम्मू और कश्मीर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। बांदीपोरा की गुरेज घाटी के तुलेल इलाके में, गांदरबल के सोनमर्ग इलाके में जोजिला पास के दोनों ओर और शोपियां को पुंछ-राजौरी क्षेत्र से जोड़ने वाली मुगल रोड पर बर्फबारी हुई।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *