Crime News

ग्रेटर नोएडा : पेड़ से टकराई स्कूल वैन, 6 बच्चे और ड्राइवर घायल

ग्रेटर नोएडा में सोमवार सुबह एक स्कूल वैन बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में वैन में सवार 6 बच्चे और चालक घायल हो गए। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी बच्चों को हल्की चोटें आई हैं।

टक्कर इतनी तेज थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बच्चों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और पास के अस्पताल में पहुंचाया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंच गया। यह घटना बीटा-2 थाना क्षेत्र में हुई। एक्षर इलाके में एक्सपीसियस एकेडमी है। सुबह करीब 8 बजे सेक्टर P-3 कॉलोनी के बच्चे वैन से स्कूल जा रहे थे। जैसे ही वैन सीआरएच हॉस्पिटल के पास पहुंची, सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक घबरा गया और वैन से नियंत्रण खो बैठा। अचानक ब्रेक लगाने से वैन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे सड़क पर बिखर गए। हादसे के समय वैन में करीब 15 बच्चे सवार थे, जिनमें से 6 बच्चे घायल हो गए। बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तुरंत सीआरएच हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्रारंभिक जांच के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बीटा-2 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया- बाइक सवार को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ। सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *