Hindi News LIVE

खान सर और रौशन सर के बीच कैसे शुरू हुआ विवाद

पटनाः खान सर और रौशन सर के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पुलिस ने रौशन सर को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद छात्र पटना की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, रिहाई की मांग कर रहे हैं. खान सर को भी बीती शाम पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. अब तक इस घटनाक्रम में तीन वीडियो सामने आ चुके हैं. सबसे पहले वाले वीडियो में देखा गया कि खान सर की कोचिंग के सामने कुछ लोग हंगामा कर रहे थे और पत्थर फेंक रहे थे. इसी आधार पर रौशन आनंद की गिरफ्तारी की गई. जबकि अगले ही दिन एक और वीडियो ने पूरे मामले में नया ट्विस्ट ला दिया. इसमें साफ-साफ देखा गया कि खान सर के बॉडीगार्ड फायरिंग कर रहे थे. पूछताछ के बाद दोनों गार्ड के हिरासत में लिया गया. खान सर से भी लंबी पूछताछ की गई. अब विवाद से जुड़े तीसरे वीडियो ने सनसनी मचा दी है.

दरअसल, पटना के कदमकुआं स्थित एक ही कैंपस में संचालित खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच विवाद की शुरुआत कथित तौर पर एक बैनर फाड़े जाने की घटना से हुई. जानकारी के मुताबिक, ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद का एक प्रचार बैनर कैंपस में लगा हुआ था, जिसे कुछ लोगों ने सीढ़ियों से चढ़कर फाड़ दिया. ज्ञान बिंदु की ओर से आरोप लगाया गया कि इस घटना में खान कोचिंग से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका थी. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता गया और विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच बहस और हंगामा होता दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि बैनर विवाद के बाद ही दोनों कोचिंग संस्थानों के बीच टकराव की शुरुआत हुई, जो बाद में मारपीट, तोड़फोड़ और आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गई.

दोनों कोचिंग संचालकों के बीच विवाद की जड़ एक पोस्टर बताया जा रहा है. खान जीएस ग्लोबल स्टडीज (खान सर की कोचिंग) की ओर से बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में 12 हजार छात्रों के सफल होने का दावा करते हुए पोस्टर लगाए गए थे. आरोप है कि यह पोस्टर ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड पर भी लगाए गए, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया. बाद में पोस्टर फाड़े जाने का आरोप लगाया गया और यहीं से विवाद ने तूल पकड़ लिया.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *