News

 खुर्जा : डीजल टैंकर और लोहे के गर्डर से लदे ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर

 खुर्जा, बुलंदशहर के राष्ट्रीय राजमार्ग NH-34 पर इसन पुर गाँव के पास गुरुवार सुबह करीब 9:10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहाँ जीएसएस पब्लिक स्कूल के समीप एक डीजल टैंकर और लोहे के गर्डर से लदे 22 चक्का ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

केबिन में फंसे चालक को लगभग दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद निकल गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया और चालक की मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब हाईवे पर एक डीजल टैंकर का टायर पंचर हो गया था। चालक टैंकर को रोककर उसका अतिरिक्त टायर (स्टेफनी) लगा रहा था।

इसी दौरान, पीछे से तेज गति से आ रहे गाट्रो से लदे एक 22 पहिया भारी ट्रेलर ने टैंकर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघते हुए सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

डीजल टैंकर में सवार चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, टक्कर मारने वाले 22 चक्का ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके मलबे में उसका चालक काफी देर तक अंदर ही फंसा रहा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं।

पुलिस और बचाव दल ने क्रेन की मदद से ट्रेलर के केबिन को कटवाकर उसमें फंसे घायल चालक को बमुश्किल बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। डीजल टैंकर के पलटने के कारण हाईवे पर सुरक्षा के लिहाज से यातायात को रोक दिया गया। फायर ब्रिगेड की टीमें किसी भी संभावित आग या खतरे को टालने के लिए मौके पर मुस्तैद दिखीं। दुर्घटना के कारण एनएच-91 पर काफी देर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिस प्रशासन क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में जुटा हुआ है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *