Hindi News LIVE

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट

नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के लोकभवन में कैबिनेट बैठक के दौरान बड़ा ऐलान कर दिया है. सीएम योगी ने नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रिय एयरपोर्ट कर दिया है. सीएम के इस ऐलान के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में पहचाना जाएगा.

बता दें कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बाद अब नोएडा का जेवर एयरपोर्ट फ्लाइट संचार के मामले में दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन चुका है. कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम योगी ने कहा कि नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रदेश अब एयर कनेक्टिविटी की एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है. इसके साथ ही हवाई कनेक्टिविटी के मामले में ये एयरपोर्ट लगातार विस्तार कर रहा है.

पीएम मोदी ने पूरे किए 25 साल
कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कैबिनेट में ये प्रस्ताव पारित कर दिया गया है. पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने के मौके पर यह उनका सार्वजनिक रूप से अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया है. पीएम मोदी ने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था और अब चार चरणों में इसका विस्तार होना है. इस बैठक के दौरान सीएम योगी ने यूपी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को भी गिनाया. सीएम योगी ने पीएम मोदी को 25 साल सरकार जनसेवा के लिए बधाई दी और फिर ये बड़ा ऐलान किया.

बता दें कि नोएडा के जेवर हवाई अड्डे का उद्घाटन 28 मार्च, 2026 को हुआ था. उसके बाद यहां 15 जून से उड़ाने शुरू की गई थीं. इस एयरपोर्ट के 4 फेज में बनने के बाद ये एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा. पहले फेज के लिए कुल 3300 एकड़ जमीन पर टर्मिनल और रनवे बनाए गए हैं, जहां से कुल 1.2 करोड़ यात्री सफर कर सकते हैं.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *