News

बुलंदशहर : रामलीला मंच पर अश्लील डांस

बुलंदशहर के बुगरासी कस्बे में रामलीला मंचन शुरू होने से पहले मंच पर अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में रामलीला के लिए तैयार मंच पर लड़कियां फिल्मी गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं। धार्मिक आयोजन के मंच पर इस तरह का कार्यक्रम होने से स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों में नाराजगी है।

लोगों का कहना है कि रामलीला का मंच भगवान श्रीराम की गाथा और सनातन संस्कृति से जुड़ा है। ऐसे मंच का अश्लील मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने रामलीला कमेटी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों ने आयोजकों के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि धार्मिक मंच पर इस तरह का फूहड़ प्रदर्शन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इससे बच्चों और युवाओं पर भी गलत असर पड़ सकता है।

रामलीला कमेटी से कार्रवाई की मांग

नागरिकों और धार्मिक संगठनों ने रामलीला कमेटी से ऐसे कार्यक्रमों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों में मर्यादा और संस्कृति का ध्यान रखा जाना चाहिए। आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने की भी मांग उठी है।

मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने भी वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को बुलाकर उनसे बातचीत की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की पड़ताल के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में रामलीला या अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए आयोजकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

बुगरासी आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लोकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श रामलीला मंचन कार्यक्रम के लिए बुलाए गए कलाकारों द्वारा बिना जानकारी दिए यह कार्यक्रम चलाया गया था। वह मुख्य अतिथि के स्वागत कार्यक्रम में व्यस्त थे। कमिटी का कोई पदाधिकारी मंचन कार्यक्रम के दौरान मौजूद नहीं था।

रामलीला मंचन कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व कलाकारों द्वारा अपनी मनमर्जी से यह है कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी जानकारी मिलने पर पहुंचे कमेटी के पदाधिकारी ने इसका विरोध करते हुए कार्यक्रम को रुकवा दिया है और कलाकारों को कड़ी चेतावनी दी गई है। यह कलाकार मंडली की है, लेकिन अभी इसका किरदार तय नही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *