Crime News

कानपुर : मार्केट में आग लगी, दुकानदार जिंदा जला

कानपुर में शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे दीना मार्केट की तीन दुकानों में आग लग गई। दुकानदार की जिंदा जलकर मौत हो गई। पत्नी, बेटी, भाभी, भतीजी और भतीजा झुलस गए। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर झुलसे लोगों को बाहर निकाला।

शुरुआती जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकानों में आग लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। तीनों दुकानें धू-धू कर जलने लगीं। आसपास के लोगों ने दमकल को फोन कर सूचना दी।

15 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां पहुंचीं। टीम ने 6 घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में घायल पांचों लोगों को घाटमपुर CHC में भर्ती कराया गया है। दुकानें एक ही परिवार के भाइयों की हैं। ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें हैं और फर्स्ट फ्लोर पर तीनों भाइयों के परिवारों के 15 लोग रहते हैं। दीना मार्केट में बेहटा बुजुर्ग निवासी तीन सगे भाई रामकिशन, सत्यनारायण और रज्जनलाल की दुकानें हैं। एक दुकान किराने की, दूसरी कपड़ों की और तीसरी बिस्कुट की थोक दुकान है। दीना मार्केट में दुकानों के ऊपर ही घर बना है। दुकानदारों का परिवार वहीं रहता है। रोज की तरह तीनों भाई शुक्रवार रात दुकान बंद कर दूसरी मंजिल पर अपने-अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गए।

शनिवार सुबह जब लोगों ने दुकानों से धुआं उठते देखा, तो शोर मचाया। इस दौरान बड़े भाई रामकिशन (70) की नींद खुल गई। उन्होंने नीचे वाले हिस्से में आग लगी देखी और बेटे को बताने के लिए कमरे की ओर बढ़े। तभी धुएं का गुबार आ जाने से वह गश खाकर गिर गए।

थोड़ी देर में वह लपटों से घिर गए और जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई। हादसे में रामकिशन की पत्नी गोमती (66), बेटा हरिओम (40) उर्फ पनक झुलस गया। हरिओम की पत्नी श्रेया और उनका चार माह का बेटा शिवार्थ भी झुलस गया है। रामकिशन के भाई सत्यनारायण की बेटी आयुषी भी झुलस गई है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *