खुर्जा में KDA ने जंक्शन रोड पर दो अवैध कॉलोनियां कीं ध्वस्त
बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण (केडीए) ने जंक्शन रोड पर विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया।
ये कॉलोनियां लगभग 14 बीघा भूमि पर बिना ले-आउट पास कराए बसाई जा रही थीं। प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ यह कार्रवाई की। जंक्शन रोड स्थित सरस्वती स्कूल के सामने फरीद और उनके सहयोगियों द्वारा लगभग 8 बीघा भूमि पर एक अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां बाउंड्रीवॉल और सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे जेसीबी की मदद से पूरी तरह ढहा दिया गया। इसी रोड पर टैना पीर बाबा के सामने राजू नामक व्यक्ति द्वारा करीब 6 बीघा जमीन पर एक और अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। प्राधिकरण की टीम ने यहां भी निर्मित किए गए अवैध ढांचों और रास्तों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया।
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, जंक्शन रोड पर लंबे समय से बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के अवैध प्लॉटिंग का कार्य चल रहा था। इस औचक कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हलचल मच गई।

