खुर्जा : BKDA ने चलाया अवैध कालोनियों पर बुल्ड़ोजर
खुर्जा। बुलन्दशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण ने अवैध रूप से काॅलोनी काटने वालों पर पीला पंजा चलाकर कालोनी में हो रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।
बुलन्दशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने शिकारपुर क्रासिंग के पास अनुपम मारबल्स के बराबर में महावीर द्वारा लगभग 5 बीघा पर प्लाटिंग काटी जा रही थी। वही संजीव द्वारा 2.5 बीघा पर कालोनी बनाकर प्लाटिंग की जा रही थी। जिसे आज बीकेडीए ने बुल्ड़ोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। वही दूसरी तरफ गांव बाजीदपुर के पास कैलाश अस्पताल के समाने नीरज अग्रवाल और अन्य की लगभग 6 बीघा जमीन में विकसित की जा रही कालोनी में अवैध रूप से प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।
उपाध्यक्ष महोदिया ने कहा कि क्षेंत्र में अवैध रूप से कालोनियांे को विकसित नहीं होने दिया जायेगा। अवैध प्लाटिंग पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

