News

खुर्जा, पोते को करंट से बचाने में दादा जिंदा जले

किशोर को बचाने गए दादा की करंट से मौत हो गई। किशोर छत पर पंतग उड़ा रहा था तभी उसकी पतंग बिजली के खंभे में फंस गई। किशोर लोहे के डंडे से पतंग को निकालने लगा, जिससे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

किशोर डंडा पकड़े हुए करंट से जलने लगा, खंभे में भी तेज स्पार्किंग के साथ धमाका हुआ। बच्चे को बचाने उसके दादा पहुंचे और हाथ से ही बच्चे को हटाने लगे। बच्चा तो गिरकर अलग हो गया, लेकिन दादा की मौत हो गई। बच्चे का इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर है। घटना का वीडियो सामने आया है। मामला खुर्जा कोतवाली क्षेत्र का है। मोहल्ला बुर्ज उस्मान गांव के रहने वाले अबरार (35) मिट्टी के बर्तन बनाने के कारखाने में काम करते हैं। अबरार के परिवार में पत्नी जीनत (32), तीन बच्चे आहद (12), अमायरा (10) और छोटा बेटा हारिश (7) हैं। तीनों बच्चे एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करते हैं। आहद कक्षा तीन का छात्र है। वहीं अमायरा दूसरी और हारिश कक्षा एक में पढ़ता है।शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे अहद बगल में बने अपने दादा इसरार मेंबर (65) पुत्र जुमा खां के घर खेलने गया था। वह छत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी उसकी पतंग घर के सामने 11000 वोल्ट लाइन के बिजली पोल में फंस गई। उसने पतंग निकलाने के लिए लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया। रॉड के करंट उतरकर आहद उसकी चपेट में आ गया। आहद के शरीर से धुआं निकलने लगा और आग लग गई। खंभे से भी चिंगारी निकलने लगी। बच्चे को करंट लगने से तड़पता देख पास में मौजूद दादा इसरार उसे बचाने पहुंचे। उन्होंने हाथ से पकड़कर ही बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की। करंट का झटका इतना तेज था कि वह भी अचेत होकर गिर पड़े। वहीं ,आहद छत की बाउंड्री वॉल पर लटक गया। आहद को तड़पता देख मोके पर चीख-पुकार मच गई।

परिजन आनन-फानन में इसरार और आहद को अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दादा इसरार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अहद की हालत बेहद नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह ने बताया कि करंट से बुजुर्ग की मौत हुई है। बच्चा पतंग निकालते समय करंट की चपेट में आया था, जिसे बचाने में बुजुर्ग की जान गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *