Dailynews

जंतर-मंतर जाने के दौरान ममता-केजरीवाल हिरासत में लिए गए

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया। जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और मिंटो ब्रिज समेत अलग-अलग इलाकों से अब तक 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को भी कस्टडी में लिया जा चुका है।

प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग भी तोड़ी। पुलिस ने उन्हें खदेड़कर हिरासत में लिया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी का सिर भी फट गया। इम्तियाज अली मार्ग पर आकाशवाणी भवन के पास प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार कर पुलिस पर पत्थर फेंके, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इससे पहले CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को मुंबई से दिल्ली पहुंची फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। उनके साथ CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को भी पुलिस ले गई। इसके बाद दीपके ने एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो में कहा कि अब आंदोलन की कमान अजिंक्य शिंदे संभालेंगे।

CJP ने आज मतदाता सूची में गड़बड़ियों और SIR के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। पुलिस ने कम समय में जानकारी देने का हवाला देकर प्रदर्शन की इजाजत देने से इनकार कर दिया।

CJP के संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने वीडियो मैसेज जारी कर लोगों से जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस उन्हें रोकती है, तो जहां रोका जाएगा, वही उनका जंतर-मंतर बन जाएगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *