News

खुर्जा : नवरात्रि पर डीएम-एसएसपी पहुंचे नव दुर्गा शक्ति मंदिर, किए दर्शन

बुलंदशहर में नवरात्रि और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। शनिवार दोपहर 2 बजे डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और मंदिरों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था परखी और पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन मार्गों का जायजा लिया, जहां से श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। उन्होंने नवरात्रि में अखंड ज्योति लेकर लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले चौराहों पर पुलिस बल और पीएसी की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश भी दिए।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *