News

मुजफ्फरनगर : कांवड़ियों ने पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ की:शीशे-कंप्यूटर तोड़े, कर्मचारियों को पीटा

Share News
4 / 100

मुजफ्फरनगर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। पंप कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शीशे-कंप्यूटर तोड़ दिए। बोर्ड उखाड़ दिए। वजह सिर्फ इतनी थी कि पंप कर्मी ने आम की गुठली फेंकने से मना कर दिया।

यह सुनते ही कांवड़िए मारपीट पर उतारू हो गए। पहले गाली-गलौच की। फिर लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। 30 मिनट तक हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। किसी तरह से कर्मचारियों को बचाया।

घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया। कांवड़िए इतने गुस्से में थे कि पुलिसवालों के समझाने के बाद भी मान नहीं थे। घटना दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर बेगराजपुर में बुधवार शाम हुई।

घटना के वीडियो सामने आए हैं। इसमें दिख रहा है कि कांवड़िए कर्मचारियों को डंडे से पीट रहे हैं। कर्मचारी छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन कांवड़िए उनकी एक नहीं सुनते हैं। कर्मचारियों को पीटने के बाद तोड़फोड़ करते हैं।

पंप के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की
पुलिस ने बताया कि दिल्ली के कांवड़िए गंगाजल लेकर हरिद्वार से आ रहे थे। सभी मंसूरपुर में बेगराजपुर के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बैठ गए। कुछ कांवड़ियां आम खा रहे थे। गुठली वहीं पर फेंक रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप का कर्मचारी मनोज कुमार वहां आ गया। कांवड़ियों को गुठली वहां फेंकने के लिए मना किया।

कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
इस बात पर कांवड़िए भड़क गए। कर्मचारी मनोज से मारपीट करने लगे। वह भागने लगा तो उसको दौड़ा लिया। पेट्रोल पंप के अंदर गया तो कांवड़िए वहां भी घुस गए और तोड़फोड़ कर दी। भगदड़ जैसे हालत हो गए।

कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। नाराज कांवड़ियों ने पेट्रोल पंप का बोर्ड फाड़ दिया। कैंटीन के शीशे तोड़े और अंदर रखे कंप्यूटर भी तोड़ दिए। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया- कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया। घायल सेल्समैन मनोज कुमार और एक अन्य को मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

CO ने बताया कि आम की गुठली को लेकर विवाद हुआ। पंप कर्मचारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उनके बीच बहस शुरू हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई।

4 / 100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *