Crime News

मुजफ्फरनगर : मनचले ने सरेआम की छेड़छाड़, पुलिस ने मारी गोली

मुजफ्फरनगर,  लड़की से छेड़खानी करने वाले मनचले को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शुक्रवार रात को रूडकी चौराहे पर नाकेबंदी देखकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने दौड़ाकर मनचले के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी की पहचान सलमान पुत्र गुलजार निवासी दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है।

गुरुवार को लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने ये कार्रवाई की। जाट कॉलोनी के लोग पिछले 3 महीने से मनचले से परेशान थे। आरोपी छेड़छाड़ की 10 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुका था।

लोगों का कहना है कि आरोपी जेब में तेजाब की बोतल लेकर घूमता था। बाइक से जाते समय लड़कियों और महिलाओं को गलत तरीके से छूता था। पीड़िता जब विरोध करती थीं तो जेब से तेजाब की बोतल निकालकर चेहरा झुलसाने की धमकी देता था। क्षेत्र के लोग लंबे समय से इसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जाट कॉलोनी का है। कॉलोनी के विकास बालियान ने अपने सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें लिखा- ये वीडियो मेरे ही मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का है। पिछले 3 महीने से एक सिरफिरा बाइक पर सवार होकर सरेराह महिलाओं और युवतियों को छेड़ता है। पीड़िता के विरोध करने पर वह तेजाब की बोतल निकाल लेता है और चेहरा बिगाड़ने की धमकी देकर फरार हो जाता है। कॉलोनी के लोग लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया- सिविल लाइन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी सलमान को रूड़की चुंगी से गिरफ्तार किया। एनकाउंटर में उसके पैर में गोली लगी है। लड़की की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *