नाजरुन निशा जहरीले सांपों से नहीं डरती, देखते ही दबोच लेती है
लखीमपुर खीरी की नाजरुन निशा को सांपों से डर नहीं लगता। वो पलक झपकते ही जहरीले सांपों को दबोच लेती हैं। शुक्रवार को एक दिन में नाजरुन ने 6 सांपों की जान बचाई और उन्हें दुधवा नेशनल पार्क में छोड़ा। नाजरुन अब तक 393 सांपों का रेस्क्यू कर चुकी हैं। लोग उन्हें स्नेक गर्ल के नाम से जानते हैं।

