News

पावटा : घायल नीलगाय के बच्चे का उपचार किया

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। ग्राम खेलना में टीलाजी मंदिर स्थित एक खेत में करीब आधा दर्जन श्वानों ने गुरुवार को एक नील गाय के बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसकी सूचना एलएसए गोविन्द भारद्वाज को मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर घायल नील गाय के बच्चे का उपचार किया। भारद्वाज ने बताया श्वानो ने हमला कर नीलगाय के बच्चे के दोनों कान व पेट पर गहरा घाव बना दिया जिसकी सर्जरी की गई है। इस दौरान इन्द्रराज, हितेन्द्र, सोहन, उग्रसेन आदि ने उपचार में मदद की। उपचार के बाद घायल नीलगाय के बच्चे को वनकर्मियों को सुपुर्द कर दिया गया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *